डायबिटीज से परेशान रहने वालों के लिए 5 सुपर फ्रूट

डायबिटीज से परेशान रहने वालों के लिए 5 सुपर फ्रूट

रोहित पाल

हमारे आसपास हमारे खान-पान से जुडी कई सारी चीजें मौजूद हैं। जैसे कि पौष्टिकता से भरी हरी सब्जियां, फ्रूट, मेवे, दूध, मक्खन, घी, मांस और मछली आदि। एक स्वस्थ शरीर के लिए हर एक चीज जरूरी है। लेकिन आज के समय व्यक्ति के लिए हर एक चीज का सेवन कर पाना मुश्किल सा हो गया है। क्योंकि आज के समय नई-नई बीमारियां इतनी तेजी से बढ़ रही हैं कि एक इंसानी शरीर को स्वस्थ रखने में संघर्ष करना पड़ता है। बीमारियों के चलते हर किसी को यह तय करना मुश्किल होता है कि वह क्या खाए और क्या न खाए। जैसे कि डायबिटीज के मरीजों को यह तय कर पाना मुश्किल होता है कि वह किन फलों का सेवन करें और किन फलों का सेवन न करें। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज इस आलेख में ऐसे फलों के नाम बताऊंगा जिनका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को कोई नुकसान होगा बल्कि फायदा होगा और वह फलों का आंनद भी ले सकेगें।

पढ़ें- मधुमेह रोगियों के लिए कुछ हेल्‍दी नाश्‍ते की रेसिपी

अमरुद-

100 ग्राम अमरूद में सिर्फ 68 कैलोरी और सिर्फ 8.92 ग्राम प्राकृतिक चीनी होती है। अमरूद व अमरूद की पत्तियां दोनों ही डायबिटीज मैनेजमेंट में मददगार हैं। क्‍योंकि इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है। अमरूद की पत्तियां ब्‍लड शुगर को 10 प्रतिशत कम करने में मदद करती हैं। इसके अलावा अमरुद में भरपुर मात्रा में विटामिन 'सी' भी पाया जाता है। आंवले के बाद इसका दूसरा स्थान है। इसमें विटामिन 'सी' की मात्रा प्रति 100 ग्राम में 212 मि.ग्रा. है। इसके अलावा विटामिन ए, फॉलेट, पोटैशियम भी अमरूद में खूब पाया जाता है। अमरुद का फल डायबिटीज के रोगियों के लिए एक अच्छा फल है। यही नहीं यह दिल और लिवर के लिए भी फायदेमंद है।

आड़ू-

आड़ू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। हर 100 ग्राम आड़ू में 1.6 ग्राम फाइबर होता है और इसका फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

सेब-

सेब भी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा फल है। सेब में सोल्युब और इंसोल्यूब दो तरह के फाइबर पाए जाते हैं। जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कीवी-

कीवी का फल भी डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतरीन विकल्प है। कीवी खाने में खट्टे और मीठे दोनों तरह का स्वाद देता है। कीवी में विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा यह शुगर या ग्लूकोज को बढ़ने से रोकता है। 

संतरा-

संतरा को डायबिटीज़ के मरीजों के लिए सुपरफूड माना गया है। यह फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटैशियम से लैस होता है जो डायबिटीज़ में राहत दिलाने का काम करता है।

पढ़ें- डायाबिटीज रोगियों के लिए हेल्‍दी सूप के तीन विकल्‍प

डायबिटीज के रोगियों के यह ये फल बेहतर विकल्प हैं। लेकिन समय-समय पर डॉक्टर से परामर्श लेते रहें और अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें।

 

इसे भी पढ़ें-

बीपी और शुगर में गुणकारी है पोषण से भरपूर ये अनाज

सर्दियों में खाइए मिले-जुले अनाज की रोटी, एक साथ मिलेंगे ये 6 फायदे

डायबिटीज पर यूं असर करता है अमरूद

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।